मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने बाल रूप में अपने भाइयों के साथ महल की छत से पहली बार पतंग उड़ाई थी। तुलसीदास के रामचरितमानस (बालकांड) में वर्णित है कि यह पतंग इंद्रलोक तक पहुंच गई, जहां एक स्त्री इस सुंदर पतंग को देखकर मोहित हो गई। उसे लगा कि इतनी सुंदर पतंग को उड़ाने वाला कितना आकर्षक होगा।
तमिल की तन्दनानरामायण के अनुसार, यह पतंग इंद्रलोक से वापस लौटी और इसी से पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हुई। आज भी मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का आयोजन यही परंपरा निभाने और देवताओं को धन्यवाद अर्पित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
पतंग उड़ाना न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में सूरज की किरणों का स्वागत करने और विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सुबह की पतंगबाजी शरीर को ऊर्जा देती है और त्वचा संबंधी रोगों से बचाती है।
#MakarSankranti #ShriRam #KiteFlying #Ramcharitmanas #IndianTraditions #FestivalStory #CulturalHeritage #ReligiousFestivals

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
