Saturday, 21 March 2026

कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आज मार्ग आमंत्रण से शहरवासियों को दिया जाएगा निमंत्रण


  उदयपुर,

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चेटीचंड पर्व के उपलक्ष्य में भगवान झूलेलाल की आरती के साथ नववर्ष उत्सव की शुरुआत की गई। झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल का पूजन कर नववर्ष की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर धनराज, विष्णु, डॉ. परमवीर सिंह दुलावत सहित समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात सूरजपोल स्थित समिति के कार्यालय का उद्घाटन हेमेन्द्र श्रीमाली एवं मातृशक्ति के करकमलों से किया गया। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में आगामी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां समिति के सदस्यों को सौंपी गईं।

बैठक के उपरांत भारतीय नववर्ष के प्रचार-प्रसार के लिए भगवा रथ को रवाना किया गया। यह रथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नववर्ष का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा और नागरिकों को नवसंवत्सर उत्सव से जोड़ने का कार्य करेगा।

समिति के सदस्यों द्वारा 21 मार्च को मार्ग आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

समिति ने बताया कि 22 मार्च को दोपहर 3 बजे भंडारी दर्शक मंडप (गांधी ग्राउंड) से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम प्रांगण तक पहुंचेगी।

शोभायात्रा में संत-महात्माओं का सानिध्य, मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी तथा विभिन्न समाजों की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके पश्चात टाउन हॉल में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां संत-महात्माओं के आशीर्वचन प्राप्त होंगे।

सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रेपरिया बालम फेम कलाकार अशोक मंडा विश्नोई की विशेष प्रस्तुति होगी, जो विशेष रूप से युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

समिति ने उदयपुरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा और धर्मसभा में शामिल होकर भारतीय नववर्ष उत्सव को सफल बनाएं।

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति इस वर्ष नवसंवत्सर उत्सव को “पंच परिवर्तन” के संकल्प के साथ मना रही है। इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और भारतीय जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

  • स्व का भाव: अपनी संस्कृति, इतिहास, परंपरा और भारतीय ज्ञान पर गर्व का भाव जागृत करना।
  • सामाजिक समरसता: समाज के सभी वर्गों में एकता, समानता और सद्भाव को बढ़ावा देना।
  • पर्यावरण संरक्षण: जल, वृक्ष और प्रकृति के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना।
  • कुटुंब प्रबोधन: परिवार में संस्कार, नैतिकता और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करना।
  • नागरिक कर्तव्य: राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना।

समिति का उद्देश्य है कि इन पांचों विषयों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़े और भारतीय नववर्ष को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के माध्यम के रूप में स्थापित किया जाए।

Friday, 20 March 2026

HEAVY FEES DISCOUNT OFFER TILL 31 MARCH 2026 🚨


🎓 Build Your Media Career with MEDIA MASTER

🔥 HEAVY FEES DISCOUNT 🔥
❌ Now Not ₹11,250
✅ Pay Only ₹6,000

🎤 Learn Skills That Matter: • News Reporting, • TV Anchoring, • Camera & Video Training,  • Digital Journalism

📢 Hurry Up – Limited Seats Available!
👉 Enroll Today & Start Your Career Journey

📲 WhatsApp Now:
9217574557 | 8178461020

============================================

  31 मार्च तक फीस में भारी छूट 🚨

🎓 MEDIA MASTER के 1 साल के मीडिया ओनलाइन डिप्लोमा कोर्स से और पाएं प्रोफेशनल मीडिया ट्रेनिंग वो भी घर बैठे!

🔥 भारी फीस में छूट (HEAVY DISCOUNT) 🔥
❌ पहले फीस-  ₹11,250
✅ अब फीस केवल ₹6,000

🎤 सीखें प्रोफेशनल स्किल्स,  न्यूज़ रिपोर्टिंग,  टीवी एंकरिंग,  कैमरा एवं वीडियो ट्रेनिंग,  डिजिटल जर्नलिज्म

📢 सीमित सीटें – जल्दी करें! 👉 आज ही एडमिशन लें और करियर शुरू करें

📲 WhatsApp करें:
9217574557 | 8178461020

  

निरंकारी यूथ फोरम का युवा सशक्तिकरण अभियान: आध्यात्म, सेवा, खेल और संस्कृति का संगम

चंडीगढ़/पंचकुला/कानपुर, । Sant Nirankari Mission द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (NYF Games) के माध्यम से युवा वर्ग को आध्यात्मिक जागरूकता, निःस्वार्थ सेवा, शारीरिक सुदृढ़ता और सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलित मार्ग पर प्रेरित किया जा रहा है। यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक बनाने का मंच प्रदान कर रहा है।

सद्गुरु Sudiksha Ji Maharaj एवं Nirankari Rajpita Ji के आशीर्वाद से संचालित Nirankari Youth Forum (NYF) युवाओं को अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करता है। इस मंच के माध्यम से युवा विनम्रता, अनुशासन, एकता और करुणा जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “निरंकार प्रभु ने हमें यह जीवन और शरीर प्रदान किया है, इसलिए हमारा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहना चाहिए तथा हमें प्रदूषण से दूर रहकर संतुलित जीवन जीना चाहिए। खेलों के माध्यम से टीम स्पिरिट का विकास होता है। अकेले तो हर कोई जीवन जी सकता है, लेकिन सबको साथ लेकर चलने से ही संसार सुंदर बनता है। जीवन को भक्ति से महकाने का प्रयास करते रहना चाहिए।”

इस आयोजन में पूरे उत्तर प्रदेश से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में ऊर्जा, एकता और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

निरंकारी यूथ फोरम खेलों को समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानता है। इसी उद्देश्य से आयोजित क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना जैसे गुणों का विकास होता है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और एकता की भावना को भी बल मिलता है।

इसके अतिरिक्त NYF द्वारा सांस्कृतिक और स्थानीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाता है। संगीत, नाटक, कला और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। ये गतिविधियां स्थानीय संस्कृति और इतिहास के संरक्षण और संवर्धन में सहायक होने के साथ-साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इन सभी प्रयासों के माध्यम से निरंकारी यूथ फोरम यह संदेश देता है कि वास्तविक विकास शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी समझ और सम्मान में निहित है।

फोरम आज के युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से जागरूक और आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान देते हुए संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जी सकें

पालम अग्निकांड पर सियासत करना दुखद, पीड़ितों को राहत देने पर ध्यान दें दल: देवेंद्र यादव


 नई दिल्ली, 20 मार्च 2026। Devender Yadav, अध्यक्ष Delhi Pradesh Congress Committee, ने कहा कि पालम गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को राहत और सहानुभूति देने के बजाय Bharatiya Janata Party और Aam Aadmi Party के कार्यकर्ताओं का आपस में हाथापाई और हिंसा पर उतर आना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, ऐसे समय में राजनीतिक दलों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।

देवेंद्र यादव ने कहा कि Arvind Kejriwal चुनाव हारने के बाद दिल्ली से दूर थे, लेकिन अब अचानक लौटकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आग की घटना के दौरान दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने में देरी और बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट के खराब होने की जिम्मेदारी लेने के बजाय सरकार बहाने बना रही है।

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों और उपकरणों की कमी है तो इसके लिए पिछले 11 वर्षों तक शासन करने वाली आम आदमी पार्टी और वर्तमान भाजपा सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। 2012 के बाद विभाग में पर्याप्त भर्तियां न होने से अग्निशमन व्यवस्था कमजोर हो गई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की Rekha Gupta सरकार सत्ता में आने के बाद से बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं कर रही है। यहां तक कि Narendra Modi ने भी दिल्ली के विकास के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की है, लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न रसोई गैस संकट के बावजूद सरकार दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि वास्तविकता यह है कि सरकार को मजबूर होकर गरीबों के लिए रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने वाली अटल कैंटीन तक बंद करनी पड़ी।

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार और नगर निगम में आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान बिना उचित अग्नि सुरक्षा उपायों के कई इमारतों को संचालित करने की अनुमति दी गई, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई भीषण आग की घटनाएं हुईं, जिनमें दमकल विभाग को संकरी गलियों और अव्यवस्थित इमारतों के कारण समय पर पहुंचने में कठिनाई हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा और केजरीवाल दोनों को राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए आपस में भिड़ने के बजाय प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने याद दिलाया कि मई 2022 में मुंडका स्थित एक चार मंजिला वाणिज्यिक इमारत में भीषण आग लगने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे। उस समय भी जांच के आदेश तो दिए गए, लेकिन कार्रवाई के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।

देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2024 के मानसून के दौरान जलभराव, बाढ़ और करंट लगने की घटनाओं में 43 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन उस समय भी सरकार ने जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार के दौरान भी स्थिति में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा है और जनता के हित में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पालम अग्निकांड से दिल्लीवासी स्तब्ध हैं और सरकार इस त्रासदी से खुद को अलग नहीं कर सकती। पिछले एक वर्ष में कई अग्निकांडों में लोगों की जान गई है, लेकिन इससे कोई सबक नहीं लिया गया।

देवेंद्र यादव ने दिल्ली अग्निशमन सेवा के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच 2,716 फायर कॉल प्राप्त हुए हैं और वर्तमान में शहर में प्रतिदिन औसतन करीब 36 फायर कॉल आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं में मौतों और घायलों की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। इस वर्ष अब तक 13 लोगों की मौत और 111 लोग घायल हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 18 लोगों की मौत और 109 लोग घायल हुए थे।

उन्होंने कहा कि लोगों की जान जाने के बाद सरकार खुद को जिम्मेदारी से मुक्त नहीं कर सकती। दिल्ली में हो रही ऐसी घटनाओं के लिए सरकार को जवाबदेही तय करनी होगी।


ईद-उल-फितर पर दिल्लीवासियों को देवेंद्र यादव की शुभकामनाएं, भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील


 नई दिल्ली, । Devender Yadav, अध्यक्ष Delhi Pradesh Congress Committee, ने दिल्लीवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को Eid al-Fitr की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर खुशियों, भाईचारे और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस दिन लोग सुबह नमाज़ अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं और आपसी प्रेम तथा सौहार्द का संदेश फैलाते हैं।

देवेंद्र यादव ने बताया कि यह पर्व पवित्र रमज़ान महीने के 30 दिन रोज़ा और इबादत के बाद मुस्लिम कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। ईद का त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सम्मान को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करने की भी प्रेरणा देता है। दुनिया भर में लोग इस दिन आपस में मिलकर खुशी और उल्लास के साथ ईद मनाते हैं तथा खुदा से सुख-शांति और बरकत की दुआ करते हैं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आए बिना ईद का त्योहार मिलजुलकर और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि भारत की परंपरा में हमेशा से नफरत और सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं रहा है।

वर्ष प्रतिपदा उत्सव: उदयपुर में संघ का संदेश – भारतीय कालगणना और ‘पंच परिवर्तन’ से होगा समाज जागरण


 उदयपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला वर्ष प्रतिपदा उत्सव इस वर्ष उदयपुर महानगर में विशेष स्वरूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। संघ की दृष्टि से उदयपुर को महानगर का स्वरूप देते हुए इसे 11 इकाइयों में विभाजित किया गया है, जिनमें 9 नगर और 2 ग्रामीण खंड शामिल हैं। इस बार उत्सव सामूहिक रूप से आयोजित करने के बजाय प्रत्येक इकाई स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे स्थानीय स्तर पर अधिक व्यापक सहभागिता देखने को मिली।

उत्सव के अंतर्गत माधव नगर, केशव नगर, समर्थ गुरु नगर, हारीत नगर, बप्पा रावल नगर, छत्रपति शिवाजी नगर, विवेकानन्द नगर, सावरकर नगर और रामकृष्ण नगर सहित एकलिंग खंड तथा झामेश्वर खंड के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी स्थानों पर स्वयंसेवकों, नागरिकों और मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रमों में वक्ताओं ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता और उसकी प्राचीन परंपरा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा केवल नववर्ष का आरंभ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और आत्मगौरव का प्रतीक है। क्षेत्र सेवा प्रमुख शिवलहरी ने भारतीय कालगणना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रकृति आधारित और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत सटीक प्रणाली है, जो भारतीय सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ बनाती है।

समर्थ गुरु नगर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन ने समाज की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और सेना पूरी तरह सतर्क है, लेकिन समाज की आंतरिक सुरक्षा तथा संस्कारों की रक्षा का दायित्व समाज को स्वयं निभाना होगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामाजिक समरसता, जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

वीर सावरकर नगर में कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिदानी अभिनव नागौरी के माता-पिता सुशीला देवी और धर्मचंद्र नागौरी ने की। वहीं सह प्रांत प्रचारक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. हेडगेवार के संकल्प और संघर्ष का ही परिणाम है कि संघ आज अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है और वर्तमान समय में पूरा विश्व भारत की ओर आशा और अपेक्षा से देख रहा है।

उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से समाज जागरण का आह्वान करते हुए कहा कि ‘स्व’ के भाव के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गौरव की भावना जगानी होगी। सामाजिक समरसता के माध्यम से सभी वर्गों के बीच समानता और सद्भाव स्थापित करना आवश्यक है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को केवल पौधारोपण तक सीमित न रखते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी दायित्व निभाना चाहिए। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में संस्कारों का विकास और नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता भी समाज निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है।

कार्यक्रम में नगर संघचालक पवन और विभाग संघचालक हेमेन्द्र श्रीमाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

छत्रपति शिवाजी नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल ने की, जबकि बौद्धिक व्याख्यान डॉ. पुष्कर लोहार ने दिया। इस कार्यक्रम में संघचालक प्रकाश फुलानी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन और घोष दल की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

माधव नगर में कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रवीण यादव ने की तथा बौद्धिक नारायण द्वारा प्रस्तुत किया गया। संघचालक हीरालाल सोनी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बप्पा रावल नगर में कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजश्री गांधी वर्मा ने की, जबकि बौद्धिक नारायण ने दिया और संघचालक अरविंद मराठा उपस्थित रहे। इस अवसर पर नई टोली द्वारा की गई व्यवस्थाओं की विशेष सराहना की गई।

रामकृष्ण नगर में कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश जोशी ने की। बौद्धिक श्रीवर्धन ने दिया और संघचालक रामेश्वर आमेटा की उपस्थिति रही। एकलिंग खंड के नाई ग्राम में महानगर सहकार्यवाह राहुल राठौड़, सुराणा ग्राम में विभाग घुमंतू कार्य प्रमुख पंकज, विवेकानंद नगर में महानगर कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा तथा केशव नगर में डॉ. भारत भूषण ओझा ने बौद्धिक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रमों के अंत में आद्य सरसंघचालक प्रणाम के अवसर पर घोष दल ने ‘केशवः’ रचना का वादन किया। ध्वजारोहण के समय ‘ध्वजारोपणम्’ तथा ध्वज प्रणाम के दौरान ‘ध्वज प्रणाम’ की धुन प्रस्तुत की गई। इसके बाद अवतरण और काव्यगीत की प्रस्तुति भी हुई। प्रार्थना के उपरांत घोष दल द्वारा ‘ध्वजावतरण’ रचना के वादन के साथ ध्वजावतरण सम्पन्न हुआ।

उत्सव में गणवेशधारी स्वयंसेवकों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ‘पंच परिवर्तन’ पर आधारित रंगोली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बनी रही।

जगदीश मंदिर से भारतीय नववर्ष उत्सव का आगाज, संतों ने किया पोस्टर विमोचन


 उदयपुर, 14 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में शहर में भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जगदीश मंदिर परिसर में पूज्य संतों के करकमलों से कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन के पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने प्रथम निमंत्रण प्रथम पूज्य बोहरा गणेश जी के मंदिर में अर्पित किया। साथ ही शहर एवं आसपास के गांवों में भारतीय नववर्ष उत्सव के पोस्टर, बैनर एवं भगवा ध्वजों का वितरण प्रारंभ किया गया।

संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि महंत इंद्रदेव दास जी, महंत नारायणदास जी वैष्णव, गादीपति डॉ. हेमंत जोशी एवं गादीपति सुशील चित्तौड़ा द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संतों ने भारतीय नववर्ष उत्सव के आयोजन को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से समाज को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए इसे भव्य रूप से मनाने का आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया:-
चार पहिया भगवा वाहन रैली
भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 18 मार्च को दोपहर 3 बजे महाकाल मंदिर, रानी रोड से भगवा चार पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पर समाप्त होगी।

इसी प्रकार 22 मार्च को दोपहर 3 बजे भंडारी दर्शक मंडप (गांधी ग्राउंड) से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पहुंचेगी। यहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संत-महात्माओं का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।
धर्मसभा में परमपूज्य श्री ज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज (कैलाश टेकरी, खमनोर) एवं परमपूज्य ब्रह्मचारी श्री श्री गुरु गुलाबदास जी महाराज (माकड़ादेव धाम, झाड़ोल) का पावन सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम
धर्मसभा के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं के आकर्षण का विशेष केंद्र रेपरिया बालम फेम अशोक विश्नोई की प्रस्तुति रहेगी। वे मुख्य रूप से राजस्थानी लोक संगीत और आधुनिक हिप-हॉप के मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। अशोक विश्नोई एक प्रसिद्ध रैपर, गीतकार, संगीतकार एवं निर्माता हैं और उनके गीत युवा वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

धार्मिक आयोजन
डॉ. दुलावत ने बताया कि 19 एवं 20 मार्च को शहर के विभिन्न नगर खंडों एवं बस्तियों के मंदिरों में महाआरती, गंगा आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी योजनाएं तैयार कर ली गई हैं।

बैठकों का क्रम जारी
उन्होंने बताया कि भारतीय नववर्ष के आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। लगभग सभी नगर खंडों में बैठकें हो चुकी हैं तथा विभिन्न समाजों के साथ भी बैठकें जारी हैं। इसके साथ ही युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की गई हैं।
बैठकों में वाहन रैली एवं शोभायात्रा को लेकर युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं शोभायात्रा के आयोजन में मातृशक्ति की भूमिका भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। समिति का उद्देश्य है कि भारतीय नववर्ष उत्सव में समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो और इसे सांस्कृतिक जागरण के रूप में मनाया जाए।

Thursday, 19 March 2026

ठेका प्रथा के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सीएम को भेजा ज्ञापन


 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि नगर निगम अंबाला शहर के कर्मचारियों द्वारा ठेका प्रथा के खिलाफ 15 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांग को पूरा करने की बजाय कर्मचारियों का उत्पीड़न करने की धमकी दे रहा है। श्री नरेश शास्त्री ने चेतावनी दी यदि अंबाला शहर के कर्मचारी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे। जिसके लिए सरकार व विभाग पूरी तरह जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ठेका प्रथा का पुतला दहन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम सहित पालिका रोल दैनिक वेतन भोगी व अन्य सभी प्रकार के कच्चे व ठेकों में लगे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए 2 वर्ष की नियमितिकरण की पॉलिसी बनाने,समान काम समान वेतन देने, सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹30000 करने व क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी का पद सरजीत करने और अंबाला नगर निगम में ठेकेदारी को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।


श्री शास्त्री ने 8 व 9 अप्रैल को शाहिद भवीचंद शर्मा व रणबीर फायर फाइटर के परिवार को न्याय दिलाने के लिए की जा रही हड़ताल का भी पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि हड़ताल फायर कर्मचारी के समर्थन में पालिका परिषद निर्गमन के कर्मचारी 8 व 9 अप्रैल को भी प्रदर्शन करेंगे एवं उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर फायर कर्मचारी की न्याय उचित मांगों को पूरा करने की मांग करेंगे।

अश्लील गीतों पर बढ़ा विवाद, सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी


 चंडीगढ़ : काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य द्वारा सेंसर बोर्ड के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक विस्तृत कानूनी नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस विशेष रूप से अभिनेत्री नोरा फतेही व संजय दत्त के गीत“सरके चुनर” को पास किए जाने के विरोध में भेजा गया है, जिसमें अश्लीलता और वल्गैरिटी को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


शांडिल्य ने अपने नोटिस में कहा है कि सेंट्रल सेंसर बोर्ड का कर्तव्य है कि वह समाज की नैतिकता, सांस्कृतिक मूल्यों और महिलाओं की गरिमा की रक्षा करे, लेकिन इसके विपरीत ऐसे कंटेंट को प्रमाणित किया जा रहा है जो समाज में अश्लीलता को बढ़ावा देता है। “सरके चुनर” जैसे गानों को पास करना बोर्ड की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने चंडीगढ़ के डीजीपी और एसएसपी को शिकायत भेजकर इस गाने से जुड़े अभिनेता-अभिनेत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इस संबंध में मंगलवार सुबह ही डीजीपी चंडीगढ़ को औपचारिक शिकायत प्रेषित की गई थी, जिसमें अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया।

मामले ने तूल पकड़ने के बाद देर शाम भारत सरकार द्वारा हस्तक्षेप करते हुए उक्त गाने को हटाने के निर्देश जारी किए गए। इस कार्रवाई का वासु रंजन शांडिल्य ने स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम समाज में बढ़ती अश्लीलता पर रोक लगाने की दिशा में आवश्यक और सराहनीय है।

काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट शांडिल्य ने लीगल नोटिस में सेंसर बोर्ड के चेयरमैन से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ना सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली की विफलता को दर्शाता है।

एडवोकेट वासु शांडिल्य ने दोहराया कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादा और महिलाओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर इस मुद्दे को न्यायालय में भी उठाया जाएगा।

आज शहर भगवा रंग में रंगेगा! निकलेगी भव्य वाहन रैली


 उदयपुर,भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में आयोजित नवसंवत्सर उत्सव के अंतर्गत 18 मार्च को भगवा चार पहिया वाहन रैली निकली जाएगी। 


समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि भगवा चार पहिया वाहन रैली आज 18 मार्च को सायं 3 बजे महाकाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सब-सिटी सेंटर पर समाप्त होगी।

रैली का मार्ग महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर चेतक सर्कल, पंचवटी, सुखाड़िया सर्कल, फतहपुरा, आर.के. सर्कल, भुवाणा बायपास, सुखेर चौराहा, मीरा नगर 100 फीट रोड, मेवाड़ सर्कल (शोभागपुरा), आयड़ पुलिया, विवेकानंद चौराहा, ठोकर चौराहा, एफसीआई गोदाम, अटल सभागार, नारायण सेवा संस्थान, जड़ाव नर्सरी (सेक्टर 6), हाड़ी रानी चौराहा – सवीना होते हुए समापन स्थल सब सिटी सेण्टर पर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि वाहन रैली के लिए प्रवेश फतहसागर के देवाली छोर से नीमचमाता पुलिया की ओर से रहेगा। 

संतों का संगम, शोभायात्रा को भव्य बनाने पर मंथन
भारतीय नववर्ष की तैयारियों के अंतर्गत पूज्य संतों का संगम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न संत-महात्माओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आगामी शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

संतों ने सुझाव दिया कि शोभायात्रा में सनातन संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे, इसके लिए सभी सनातन धर्मग्रंथों को अग्रभाग में रखकर शोभायात्रा निकाली जाए। साथ ही हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से सभी जाति-बिरादरी तक व्यापक स्तर पर संपर्क किया जाए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों से संपर्क कर उन्हें भी इस आयोजन से जोड़ने का सुझाव दिया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता धनराज ने संत-महात्माओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने आश्रमों में भी नववर्ष को लेकर बैठकें आयोजित करें तथा अपने अनुयायियों एवं भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें।

संतों ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर पर समाज को जागरूक करते हुए भारतीय नववर्ष उत्सव को भव्य बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

समिति ने उदयपुरवासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली एवं आगामी शोभायात्रा में शामिल होकर भारतीय नववर्ष के स्वागत में अपनी सहभागिता निभाएं और “पंच परिवर्तन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

बिजली बिल में मनमानी चार्जिंग? सैलजा ने उठाए बड़े सवाल

 


चंडीगढ़  सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बिजली बिलों के माध्यम से आम जनता पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता को अब फ्यूल सरचार्ज, फिक्स चार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्कों के जरिए और अधिक परेशान किया जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज, फिक्स चार्ज तथा इलेक्ट्रिसिटी चार्ज जैसे विभिन्न मदों के नाम पर अतिरिक्त राशि जोड़ी जा रही है, जिससे आम परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से यह शिकायतें सामने आ रही हैं कि उनके बिजली बिलों में म्युनिसिपल टैक्स तक जोडक़र भेजा जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। इससे स्पष्ट है कि उपभोक्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर विश्वास करते हुए अपनी छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए हैं, उन्हें भी फिक्स चार्ज एवं फ्यूल चार्ज के नाम पर भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। यह स्थिति न केवल गलत है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की नीति के भी विपरीत है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि बिजली बिलों में लगाए जा रहे सभी अतिरिक्त शुल्कों की तुरंत समीक्षा की जाए। ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिलों में गलत तरीके से जोड़े गए टैक्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा सोलर उपभोक्ताओं के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति लागू की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी तंत्र सुनिश्चित किया जाए।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई के इस दौर में जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना जनविरोधी कदम है और कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता के हितों की आवाज़ उठाती रही है तथा आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।

यमुना निरीक्षण या नेताओं की ऐश? ₹6.2 करोड़ पर बवाल

 


नई दिल्ली, - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना की सफाई तो हुई नहीं और यमुना की निगरानी के लिए दो लक्जरी बोट्स 6.2 करोड़ रुपये में खरीदना दिल्ली के करदाताओं के खून पसीने की कमाई को बर्बाद किया जा रहा है जबकि पहले से ही दिल्ली का सिंचाई विभाग मौजूद नौकाओं से भी पहले यमुना के निरीक्षण का काम करता रहा है। सिर्फ मुख्य मौकों पर मुख्यमंत्री या मंत्रियों अथवा वीआईपी के यमुना निरीक्षण के लिए करोड़ों की दो लक्जरी बोट्स खरीदना सिर्फ सुर्खियों में बने रहने की कवायद है, क्योंकि दिल्ली के गरीबों को इससे कुछ मिलने वाला नही है। वर्षों से यमुना के प्रदूषित और जहरीले को स्वच्छ बनाने में मौजूदा सरकार पिछले एक वर्ष से और पिछले केजरीवाल सरकार ने 10 वर्षों में दिल्ली वालां को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है।


श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार यमुना के पानी को स्वच्छ बनाने की प्राथमिकता को नजरअंदाज करके यमुना के वीआईपी निरीक्षण के लिए एसी बोट्स खरीदने और सोनिया विहार और जगतपुर के बीच क्रूज सेवा के लिए 40 सीटों वाला जहाज खरीदकर लोगां को मूल सुविधाएं देने की बजाय लोगों के यमुना में मनोरंजक परिभ्रमण के लिए क्रूज सेवा शुरु करने की बात करके लोगों को भ्रमित करने का काम रही है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बदहाल दिल्ली में हर दिन हो रहे हादसों को रोकने, जलभराव, गड्डों में गिरने से मौत, यमुना का दूषित जल, प्रदूषण नियंत्रण पर काम करने की जगह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार हर खबर को इवेंट बनाकर ऐसे पेश करती है, जैसे कल ही योजना लागू हो जाएगी।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले बजट में यमुना सफाई के लिए 500 करोड़ और वर्ष 2026-27 के लिए भी 500 करोड़ रुपये यमुना सफाई के लिए आवंटित करने के बावजूद यमुना एक गंदा नाला बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यमुना सफाई व अन्य मदों में भाजपा सरकार द्वारा 48 प्रतिशत बजट इस्तेमाल न कर पाना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रीमंडल के मंत्रियों सहित प्रशासनिक सुस्त कार्यशैली का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीबों को खाना बनाने की गैस के सिलेंडर उपलब्ध ना होने के कारण उनको दो वक्त का खाना नहीं मिल रहा है जबकि दिल्ली सरकार यमुना में सैर सपाटे के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके वातानुकूलित बोट खरीद रही हैउन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही रेखा गुप्ता ने सबसे पहले यमुना की सफाई की घोषणा की थी। भाजपा की दिल्ली सरकार मैली, प्रदूषित यमुना में 20 फरवरी, 2026 से क्रूज चलाने में नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नालों का सीवर का पानी सीधा यमुना में गिरने वाले से रोकने की बजाय प्रदूषित यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज चलाना चाहती है।

 

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में रेखा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया एक भी वादा पूरा नही किया है और पिछले वर्ष में जितनी भी योजनाओं की घोषणा की उन पर काम भी शुरु नही कर पाई है। उन्हांने कहा कि यमुना की गहराई समुन्द्र की गहराई से कम है, जबकि यमुना निरीक्षण के लिए वीआईपी के लिए चलाई जाने वाली बोट्स का पूर्ण भार 12 टन का विस्थापन होगा। क्या यमुना के कम और गंदे भारी पानी में यह बोट्स अपनी क्षमता से चल पाऐंगे। उन्हांने कहा कि सरकार अगर वास्तव में यमुना को पर्यटकां के लिए उपलब्ध करना चाहती है तो सबसे पहले यमुना में गिरने वाले औद्योगिक अनुपारित अपशिष्टों और दिल्ली के नालों को सीधा यमुना में गिरने से रोकने पर काम करना होगा। अगर रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषित और नाला बन चुकी यमुना की सफाई पर ध्यान नही देगी तो कई वर्षों तक लोगों का पैसा बेकार बर्बाद होता रहेगा।

Friday, 13 March 2026

🎥 आपका अपना मीडिया मास्टर अब एक नेशनल सैटेलाइट चैनल से जुड़ने जा रहा है!

 


अब मीडिया मास्टर में आपको मिलेगा रियल न्यूज़ चैनल का अनुभव।

चैनल के साथ जुड़कर आप रिपोर्टर, एंकर, कैमरामैन, प्रोड्यूसर और इनपुट-आउटपुट टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

📚 सुविधाएं
• प्रैक्टिकल ऑफलाइन ट्रेनिंग
• ऑनलाइन मीडिया कोर्स की सुविधा जारी
• न्यूज़ चैनल में काम सीखने का अवसर

⚡ अभी एडमिशन लें
जल्द ही फीस बढ़ने जा रही है और अभी मिल रही 50% छूट खत्म हो जाएगी।

📞 मीडिया मास्टर
9217574557

=====================================

 

MEDIA MASTER

🎥 Media Master is Now Connecting with a National Satellite News Channel

Build your Career in the Media Industry

Become a part of the Real News Channel Team

🎤 Reporter
🎙️ News Anchor
📹 Cameraman
🖥️ Producer
📡 Input–Output Team

✅ Practical Offline Training
✅ Online Media Course Available
✅ Learn Real News Channel Work Experience

⚡ Admission Open Now

⏳ Fees Will Increase Soon
🔥 50% Discount – Limited Time Offer

📞 MEDIA MASTER
Call / WhatsApp: 9217574557

#MediaMaster #MediaCourse #JournalismTraining #NewsAnchor #ReporterLife #MediaCareer #BroadcastJournalism #TVJournalism #DigitalMediaTraining #MediaEducation #NewsChannelTraining #LearnJournalism #MediaIndustry #CareerInMedia #MediaStudents #JournalismCourse #AnchorTraining #ReporterTraining #CameraTraining #MediaInstitute