दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच मिरांडा हाउस की तीन छात्राओं ने पर्यावरण बचाने की दिशा में एक अनोखी पहल की है। रहनुमा और उनकी दो सहेलियों ने पराली से इको-फ्रेंडली पैकेजिंग और थर्मोकोल का विकल्प तैयार कर एक स्टार्टअप शुरू किया है।
इन छात्राओं का उद्देश्य पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकना और किसानों को इसका वैकल्पिक उपयोग देना है। उनका यह इनोवेशन न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि इंडस्ट्री के लिए सस्टेनेबल पैकेजिंग का समाधान भी देता है।
इस शानदार आइडिया को IIT मद्रास से ₹2 लाख की फंडिंग मिली है, जिससे अब यह स्टार्टअप बड़े स्तर पर विस्तार की तैयारी कर रहा है।
#MirandaHouse #GreenStartup #EcoFriendly #AirPollution #WomenEntrepreneurs #IITMadras #StartupIndia
No comments:
Post a Comment